महागामा के ऊर्जा नगर शिव मंदिर प्रांगण में बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।बनारस के पंडितों के द्वारा गंगा आरती के साथ साथ रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया।गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। गंगा आरती का आज पहला दिन था जहां लोगों की भीड़ थी।