भीलवाड़ा: डीएमएफटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर मंथन
भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट” की गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।