अमदाबाद: अमदाबाद थाने में 8 अलग-अलग मामलों में जब्त 66.175 लीटर देशी व विदेशी शराब का किया गया विनाश, एसएचओ ने दी जानकारी
अमदाबाद थाना में अलग-अलग आठ कांडों में जब्त देशी एवं विदेशी शराब विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी के मौजूदगी में विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 4 लीटर देशी एवं 62.175 लीटर विदेशी कुल शराब की मात्रा 66.175 लीटर है. विनष्टीकरण के मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।