बकानी: ग्राम भाटखेड़ी में अतिक्रमण को लेकर पंचायत को सौंपा आवेदन, आम रास्ता खुलवाने की मांग की गई
ग्राम भाटखेड़ी में अतिक्रमण को लेकर पंचायत को सौंपा आवेदन, आम रास्ता खुलवाने की मांग खानपुर बकानी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ी में आम रास्ते एवं सार्वजनिक जगह पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ लोगों द्वारा रास्ते की जगह पर कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।