कुढ़नी: फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल।
फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार करीब 3:00 बजे मलंग चौक के समीप एनएच 22 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ग्रामीणों के द्वारा उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं घायल की पहचान सुरेश पासवान उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में बताया गया।