कुढ़नी: मनियारी थाना क्षेत्र में ट्रक पर अवैध विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार
मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार और बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि में भुजंगी चौक के समीप ट्रक पर अवैध विदेशी शराब लोड के साथ चालक को किया गिरफ्तार ।वही ट्रक पर 315 पेटी विदेशी शराब को जप्त किया गया है। वही SDPO पश्चिमी 2 अनिमेष चन्द्र ज्ञानी ने बृहस्पतिवार करीब सुबह 6:00 बजे इसकी जानकारी दी।