धनवार: नप अध्यक्ष द्वारा धनवार के डाक बंगले का औचक निरीक्षण
धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने मंगलवार को धनवार स्थित ऐतिहासिक डाक बंगला परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा इसके बेहतर उपयोग को लेकर अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से चर्चा की। यह जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली।