शाहबाद: 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, ग्रामीणों में मची हलचल
Shahbad, Baran | Oct 1, 2026 भंवरगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालपुरा प्लांटेशन के पीछे खेतों से गुजर रहे बिलासी बांध के माइनर नंबर तीन के समीप करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि वन रक्षक गिर्राज शर्मा व शंकर कुमावत मौके पर पहुंचे।