कोंच: नेहोरा मोड़ सड़क जाम मामले में 7 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Konch, Gaya | May 17, 2026 गया-गोह एनएच-120 स्थित नेहोरा मोड़ पर 15 मई को हुए सड़क जाम मामले में कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 7 लोगों को नामजद करते हुए 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। बताया गया कि नेहोरा गांव निवासी अमरकांत की मौत बेलागंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर जाम किया।