खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के स्टेट हाईवे 74 पर 4 अप्रैल को हुई बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
सारोला कलां क्षेत्र के स्टेट हाईवे 74 पर 4 अप्रैल को हुई बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक के परिजनों ने आज रविवार को दोपहर 1:00 के लगभग बताया कि 4 अप्रैल को करनवास गाँव के पावर हाउस के सामने एक अज्ञात बाइक सवार ने धर्म सिंह को टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से कोटा के लिए रेफर कर दिया गया था।