कटंगी: नहर टोला में तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी पर किया हमला, पालतू मवेशी घायल
कटंगी वन परिक्षेत्र और अरी रेंज के बीच स्थित ग्राम टेकाड़ी के नहर टोला में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेंदुए ने एक बार फिर दहशत फैला दी। जंगली जानवर ने गांव के अंदर घुसकर एक पालतू बकरी पर हमला कर दिया। हमले में बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। बुधवार सुबह जब पशु मालिक ने बकरी को देखा तो वह लहूलुहान हालत में थी।