मथुरा: सदर बाजार के ओम नगर में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
थाना सदर बाजार के औरंगाबाद स्थित ओम नगर में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका ज्योति की शादी 14 फरवरी 2025 को औरंगाबाद स्थित ओम नगर कॉलोनी निवासी आकाश के साथ हुई थी ज्योति ने शुक्रवार की रात्रि फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो परिजन फरार हो गए पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है