टाटगढ़: टाडगढ़-भीम मुख्य मार्ग का रुका निर्माण कार्य प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद फिर से शुरू
Tatgarh, Ajmer | Jun 3, 2026 टाडगढ़। लंबे समय से अधूरे पड़े टाडगढ़-भीम मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य प्रशासन के संज्ञान लेने के बाद फिर शुरू हो गया है। क्षेत्रवासियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए निर्माण एजेंसी ने मशीनें और मजदूर लगाकर काम शुरू किया। उखड़ी सड़क और बिखरे कंकड़ों के कारण दोपहिया चालकों को परेशानी होती है।