बांका: बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 50 अनुसंधानकर्ताओं व तीन थानाध्यक्षों का वेतन रोका
Banka, Banka | Apr 28, 2026 बांका जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं । मंगलवार को जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने और समय पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में कुल 50 अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।