गुन्नौर: गांव भीकमपुर जैनी में घर के समीप खड़े किशोर पर आवारा सांड ने किया हमला, किशोर हुआ घायल
रजपुरा विकासखंड के गांव भीकमपुर जैनी निवासी महेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र योगेंद्र शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के समीप खड़ा था। तभी आवारा सांड ने किशोर पर हमला कर दिया। आवारा सांड के हमले से योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने योगेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।