गुना नगर: मोहनपुर में बैलगाड़ी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
म्याना थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 21 अप्रैल शाम बाइक और बैलगाड़ी की आमने-सामने टक्कर में 45 वर्षीय जोहर सिंह भिलाला की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी करण घायल हो गया। दोनों गुना से लौट रहे थे। हादसे के बाद घायल युवक ने गांववालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।