मदनपुर थाना की पुलिस ने मदनपुर बाजार से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति मदनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अनूप कुमार विश्वकर्मा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।