मुहम्मदाबाद: गाजीपुर राइफल क्लब में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जिलाधिकारी के साथ 'हक की बात' कार्यक्रम आयोजित-डीएम अविनाश
गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को रायफल क्लब गाजीपुर में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ एवं ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े कुल 27 मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक पारिवारिक (घरेलू हिंसा) और जमीनी विवाद के थे।