महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की सभी कार्य योजनाओं के संबंध में बैठक आयोजित
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण हेतु कार्य योजना के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रतिभाग करने हेतु महोबा के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी उक्त बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुयी।