बेगूसराय: बेगूसराय में डीएम के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, कई निर्देश दिए गए
बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली. इस संबंध में बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण, रैली, गोद भराई और रंगोली के माध्यम से पोषण, मातृ स्वास्थ्य और बच्चों के समग्र विकास का संदेश दिया गया.