घोसी: उच्च विद्यालय घोसी में बिजली उपभोक्ताओं ने सुना सीएम नीतीश कुमार का संवाद
उच्च विद्यालय घोसी के परिसर में सीएम का हुआ जन संवाद। इस मौके पर बिहार सरकार के द्वारा सभी घरेलू परिसर में 125 यूनिट बिजली मुक्त करने को लेकर सीएम ने लोगों से चर्चा किया। इस मौके पर बिजली विभाग के जेई शैलेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार समेत पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।