घोसी: माधोपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना, बाइक से गिरकर महिला जख्मी, पीएचसी घोसी से इलाज के बाद रेफर
माधोपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला मंजू देवी को परिजनों के द्वारा पीएचसी घोसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।