भिवानी: चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन की जीत पर आम आदमी पार्टी ने की हांसी गेट पर की पत्रकार वार्ता
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत पर बुधवार को आम आदमी पार्टी जिला की कार्यकारिणी ने स्थानीय हांसी गेट स्थित आप कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान ढोल व नगाड़ों के साथ जिला पार्टी कार्यालय में जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक दूसरे को बधाई दी।