राजपुर: शादी समारोह से लौटे शिक्षक विजय शंकर लाल का निधन, मध्य विद्यालय खीरी में शोक
Rajpur, Buxar | Apr 22, 2026 राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय खीरी में कार्यरत शिक्षक विजय शंकर लाल के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक व्याप्त है। कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के यूं अचानक चले जाने से सभी स्तब्ध हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विजय शंकर लाल एक रिश्तेदार के विवाह समारोह से अपने पैतृक गांव कोनौली लौटे थे। रात में भोजन के बाद वे छत पर सोने चले गए।