दिनदहाड़े मोबाइल शॉप में लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात! 📱😱
भरतपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। शहर की राहुल मोबाइल शॉप में एक शातिर युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और मौका मिलते ही करीब ₹35,000 कीमत का महंगा मोबाइल लेकर फरार हो गया।
पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आम लोगों और व्यापारियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Ladpura, Kota | Jul 6, 2026