चित्तौड़गढ़ में शनिवार को पावटा चौक पर महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शामिल हुए। उन्होंने फूले की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा फूले के समाज सुधार, शिक्षा को स्मरण किया।