स्वार: आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने विधायक शफीक अहमद अंसारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत
Suar, Rampur | Sep 29, 2026 स्वार क्षेत्र की बड़ी संख्या में आशा एवं संगिनी कार्यकर्ता अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं।