बरेली: उत्तराखंड में सप्लाई से पहले 5.84 किलो डोडा छिलका के साथ बरेली पुलिस ने तस्कर को दबोचा, पूछताछ में उगले कई राज
बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 840 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तराखंड में डोडा छिलका सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर सिठौरा-सराय तल्फी रोड स्थित बिजलीघर के पास तिराहे से उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप यादव (23 वर्ष) पुत्र रा