बड़नगर: इंगोरिया: नाले में तैरता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
इंगोरिया थाना क्षेत्र में एक नाले से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गोकुल सिंह चौधरी नामक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के सामने नाले में एक शव तैर रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गोवर्धन पिता बग्धीराम निवासी बलेडी के रूप में हुई है जानकारी 27 जून 2026 समय 4:00 बजे प्राप्त हुई