सरीला: जिटकिरी गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने खेत जा रहे किसान को मारी टक्कर, किसान की हुई मौत, परिवार में शोक की लहर
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के जिटकिरी गांव में तेज रफ्तार एक ट्रक ने घर से पैदल ही अपने खेत जा रहे 55 वर्षीय एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुए हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।