जगाधरी: रामखेड़ी के पास भारतीय किसान यूनियन ने फिर चावलों से भरे दो ट्रक पकड़े, मौके पर नहीं पहुंचे खाद्य पूर्ति अधिकारी
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी लगातार अवैध रूप से आ रहे चावलों से भरे ट्रैकों को पकड़ रहे हैं। मगर अधिकारी ने रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं। ट्रक जो है रामखेड़ी के पास पकड़े गए इसके बाद पुलिस तो मौके पर पहुंच गई मगर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस अधिकारी से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।