गायघाट: पिरौंछा मध्य विद्यालय परिसर से राजकीय डिग्री महाविद्यालय गायघाट का संचालन शुरू, क्षेत्र में खुशी की लहर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के पिरौंछा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से राजकीय डिग्री महाविद्यालय गायघाट का संचालन शुरू हो गया। प्राचार्या डॉ पयोली ने पदभार ग्रहण करने के बाद महाविद्यालय के संचालन की औपचारिक शुरुआत की।