कोटा: नेवरा गनियारी क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूमने वाले एक आरोपी को गश्त के दौरान कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Sep 8, 2025 कोटा पुलिस गश्त के दौरान नेवरा गनियारी क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पाया। चेक करने पर नानू वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा के कब्जे से एक धार दार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी नानू वर्मा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया