कोटा: वन परिक्षेत्र बेलगहना की टीम ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा
Kota, Bilaspur | Sep 8, 2025 वन विभाग बेलगहना के द्वारा सागौन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सागौन लट्ठों से भरी पिकअप सीजी 10 सी 9143 जप्त कर ली। सूचना पर गश्ती टीम ने पीछा किया जिस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और लठ्ठे खेत में बिखर गए। वन विभाग ने सभी लट्ठों को जप्तकर सेल डीपो कोटा भेज दिया।वन विभाग ने आगे की कार्यवाही विधिवत शुरू कर दी है।