कोटा: ग्राम नगोई लमरीडबरी के पास नगदहरा घाट से अवैध रेत उत्खनन के मामले में माइनिंग विभाग ने 2 वाहनों को किया सील
Kota, Bilaspur | Sep 7, 2025 वि खं कोटा के ग्राम नगोई लमरीडबरी के नगदहरा घाट में चल रहे रेत उत्खनन को लेकर समाजसेवी सचिन साहू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे जहां घटनास्थल से ही कलेक्टर एसडीएम तथा वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक चैन माउंटेन मशीन तथा एक हाईवे को सील बंद कर दिया है। इस दौरान ग्रामीण अत्यधिक संख्या में मौजूद रहे