सहारनपुर: बरसात में भगत सिंह की प्रतिमाओं को तिलक कर मनाया गया जन्मदिवस
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 119वें जन्मदिवस पर वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट ने विजयकांत चौहान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। घंटाघर, सन सिटी ग्रांड कॉलोनी, खुमरान पुल और नुमाइश कैंप स्थित भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर तिलक किया गया।