कोलायत: कोलायत के मेघासर में 10 दिनों से टूटी पड़ी विद्युत लाइन, ग्रामीणों ने जताया रोष और काम करवाने की मांग की
कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मेघासर गांव में पिछले करीब 10 दिनों से विद्युत लाइन टूटकर पड़ी होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत तार टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे किसानों को अपने कुएं और कृषि कार्य संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं।समस्या को लेकर अधिकारियो को अवगत करवाया है।