डुमरा: सीतामढ़ी शहर के अस्पताल रोड में डॉ. नीलमणि के आवास और क्लिनिक की कुर्की, गेट-शटर तक जब्त
सीतामढ़ी शहर के सदर अस्पताल रोड स्थित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नीलमणि के आवास और क्लिनिक पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनके मकान और क्लिनिक की कुर्की-जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में लगे उपकरण, फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जप्त कर लिया गया।