जयसिंहनगर: बस स्टैंड जयसिंहनगर से युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के बस स्टैंड जयसिंहनगर से युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता युवती के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी 19 वर्षीय युवती घर से कॉलेज जाने को बोलकर निकली थी और फिर वह वापस घर नहीं आई है। जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई।