सोनो: घटिया सामग्री से बन रहा पुल? बरनार नदी पर निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Sono, Jamui | May 27, 2026 एक ओर बिहार में बदहाल पुल-पुलियों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में है, वहीं प्रखंड में बरनार नदी पर निर्माणाधीन पुल को लेकर बुधवार 12 बजे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।