कोतमा: रामनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से लाए जा रहे 26 मवेशी जप्त, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Kotma, Anuppur | Jun 7, 2026 रविवार 11 बजे रामनगर पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम 6 बजेपशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए 26 नग भैंस जप्त की । छत्तीसगढ़ से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक पैदल हांकते हुए कोतमा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने टांकी के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर 26 मवेशियों को जप्त कर लिया। जप्त किए गए सभी पशुओं को कांजी हाउस मलगा में सुरक्षित रखा गया है।