लंभुआ: लम्भुआ के सिपाही पर जारी जांच, मोबाइल कॉल डिटेल से खुल सकते हैं कई राज
लम्भुआ थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर अपराधियों से कथित नजदीकी के आरोप लगे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, उसकी मोबाइल कॉल डिटेल की जांच होने वाली है, जिससे कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों की जांच पर निगाहें टिकी हैं।