गिरिडीह: वार्ड संख्या 24 योगिटांड़ में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम का घेराव किया। #jansamasya
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 योगिटांड़ में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को 4 बजे तक स्थानीय लोगों ने नगर निगम का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इलाके में वर्षों पहले पानी की पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं। बीते छह वर्षों से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।