गिरिडीह: उपायुक्त ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी का किया औचक निरीक्षण, कमियों को जल्द दूर करने के दिए निर्देश
उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को 1 बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय, महेशलुंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कमी पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई।।