गिरिडीह: भाकपा माले ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
भाकपा माले की ओर से पपरवाटांड कार्यालय में शुक्रवार शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अहमदाबाद में फ्लाइट दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और आम लोगों की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सह नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि हादसा की उच्च स्तरीय जांच हो,साजिश को भी नकारा नहीं जा सकता है।