परिहार: परिहार सहोरवा टोला से एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने 36 बोतल शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार
परिहार सहोरवा टोला से एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने 36 बोतल शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार महिला की पहचान सहोरवा टोला निवासी बालेश्वर सहनी की पत्नी देव सुंदर देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।