मनेर: टाटा कॉलोनी गांव में चाट विक्रेता पर कुछ युवकों ने हमला कर चाकू से घायल किया
Maner, Patna | Aug 2, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कॉलोनी स्थित ठेले पर चाट बेच रहे एक दुकानदार से कुछ युवक ने खाने के लिए चाट मांगा, दुकानदार ने खाने वाले चाट को देने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक और उसके साथियों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर चाकू मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल दुकानदार की पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है।