चकरनगर: लवेदी के सब्दलपुर ITI के पास बिक्की चालक के अचानक मुड़ने से बाइक फिसली, भाई-बहन हुए घायल
लवेदी थाना क्षेत्र में सब्दलपुरा आईटीआई कॉलेज के पास गुरुवार देरशाम 6 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। ग्राम बरमुपुर, कोतवाली औरैया निवासी कृष्णा पुत्र विजयपाल एवं उनकी बहन कोमल पुत्री विजयपाल जाजीपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे बिक्की चालक के अचानक वाहन मोड़ने से उनकी बाइक फिसल गई।