पिछोर: ग्राम भौंती व आधा दर्जन गांवों में आज तेज हवा एवं अधिक बारिश होने से किसानों की फसले आड़ी होने से हुआ नुकसान।
खबर शिवपुरी जिले के अंतर्गत पिछोर विधानसभा से दिखा रहे हैं। जहां पर ग्राम भौंती एवं आधा दर्जन गांवों में आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तेज हवा एवं बेमौसम अधिक बारिश होने से किसानों की फसले आड़ी होने से हुआ नुकसान। कहीं-कहीं तो खेतों में खड़ी पकी फसले भी बर्बाद हो चुकी है। थोड़ी-थोड़ी ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों को फसल में काफी नुकसान हुआ।