पिछोर: ग्राम जराय कालीपहाड़ी पलक ढाबा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दो दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान।
खबर शिवपुरी जिले के अंतर्गत पिछोर थाना से है। जहां पर थाना प्रभारी शिवसिंह यादव जी के नेतृत्व में आज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों की चालान काटे। वहीं पर वाहन चालकों को समझाइश दी गई, यातायात के नियमों का पालन करें।